फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Car collides with DCM, five serious

Barabanki News: डीसीएम से टकराई कार, पांच गंभीर

Sun, 30 Jun 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Car collides with DCM, five serious
मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर बस को ओवरटेक करने के बाद कार डीसीएम में जा टकराई। हादसे में बहराइच जिले के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बहराइच के काजीपुर गांव निवासी कार चालक राहुल (20), किशन (22), दिलीप (27) तथा रेहुआ मंसूर निवासी शशिकान्त (23), देवेन्द्र (24) के साथ कार में सवार होकर शनिवार सुबह लखनऊ में निजी कंपनी की मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। मसौली चौराहा के करीब कार ने एक रोडवेज बस को ओवरटेक किया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल पांचों लोगों को पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed