{"_id":"5ffb4e8b8ebc3e340c4f6941","slug":"captain-angry-over-police-protection-in-illegal-business-barabanki-news-lko5591992193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कारोबार में पुलिस के संरक्षण पर भड़के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कारोबार में पुलिस के संरक्षण पर भड़के कप्तान
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। वध प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी के मामले में सबसे ज्यादा चर्चित कुर्सी थाने में निरीक्षण करने शनिवार रात पहुंचे कप्तान यमुना प्रसाद को वहां तमाम खामियां मिलीं। इस पर आगबबूला हुए कप्तान ने इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। एसपी ने व्यवस्थाओं में सुधार के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मातहतों को दिए।
कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में वध प्रतिबंधित मवेशियों की भी सप्लाई की जाती है। हाल यह है कि यहां के पुलिस कर्मी बाकायदा अपना हिस्सा लेकर तस्करों की मदद करते हैं। इसी का नतीजा है कि बीते दिनों हुई क्राइम मीटिंग में एसपी यमुना प्रसाद ने भी इस बात को गंभीरता से लिया था। विभाग में चर्चा है कि कप्तान को पता लगा है कि कुर्सी इलाके में वध प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी, अवैध खनन व अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।
राजधानी लखनऊ से सटा होने के चलते इस इलाके में अपराधी, माफिया व पुलिस के गठजोड़ की शिकायतें भी आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी के चलते शनिवार की रात अचानक एसपी कुर्सी थाना जा पहुंचे। थाने में उनको कुछ भी सही नहीं मिला। हर तरफ बदइंतजामी देख कप्तान भड़क उठे व प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
थाने में एसपी ने माल खाना व हवालात का निरीक्षण किया। हवालात में गंदगी, कोविड हेल्प डेस्क पर मास्क व सैनिटाइजर न देख उन्होंने नाराजगी जताई। मालखाने व महिला अपराध रजिस्टर आदि की भी जानकारी ली। एसपी ने थाने में धर्मस्थल, किसान आदि से संबंधित रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। वहीं अवैध शराब व गोकशी पर लगाम लगाने के निर्देश भी दिए। कप्तान के निरीक्षण के चलते पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा, उनके जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता हैं इसलिए आप सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों, ढाबों एवं होटलों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें जिसके लिए आप सभी को तीन दिन का समय दिया जा रहा है। ये बातें रविवार को थाना मसौली में ढाबा व होटल संचालकों की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश चंद्र दुबे ने कही।
सीओ ने रामनगर में भी यह बैठक की। सीओ ने कहा कि शराब अपराध की जड़ है। यदि आपके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा है तो अपराध को काफी हद तक रोका जा सकता है।