फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cannal

रजबहा कटने से गांव में भरा पानी

Sat, 17 Sep 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
cannal
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के पूरेखुशाली मजरे नसीरपुर गांव के पास नवाबगंज रजबहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से शुक्रवार सुबह अचानक उसकी पटरी कट गई और पानी गांव में भरने लगा। इससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई कर्मी कड़ी मेहनत के बाद रजबहा की पटरी बांध पाए।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे नवाबगंज रजबहा की पटरी पूरेखुशाली मजरे नसीरपुर गांव के पास कट गई। गांव के सरबजीत के खेत से होते हुुए पानी गांव में भरने लगा जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर और लोगों ने पटरी बांधने का कार्य शुरू कर दिया लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इसी बीच सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अनुभव जेसीबी मशीन और सिंचाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर अवर अभियंता को भेजा गया था और उसके बाद वह स्वयं भी मौके पर पहुंचे थे। पटरी की मरम्मत का कार्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उफनाई शारदा सहायक नहर
जंहागीरबाद। बारिश की वजह से जंहागीरबाद क्षेत्र के रहमत नगर के पास से गुजरी सहायक शारदा नहर उफना गई। नहर का पानी पटरी के ऊपर से बहता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों का देते हुए बताया कि नहर का पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। सूचना पर पहुंचे सिंचाई कर्मियों ने पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed