फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   canal cut

नहर कटने से 50 बीघा धान की फसल जलमग्न

Sun, 04 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
canal cut
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में एक नहर की पटरी कटने से 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये की फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि दो दिन से नहर का पानी खेतों में भर रहा है लेकिन सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

देवीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास माइनर (छोटी नहर) की पटरी दो दिन पूर्व कट गई थी। इससे पानी खेतों में भर रहा है। गांव के कृपाशंकर पांडेय, रामनरेश, देवकली प्रसाद, रमाशंकर, उमाशंकर, सतीश, लालता, रामनरेश आदि के मुताबिक उनकी 50 बीघा खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई है। माइनर का पानी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गेट तक पहुंच गया है। नहर की पटरी कटने की सूचना दो दिन पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। उधर सिंचाइ विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि धान की फसलों में सिंचाई के लिए किसान नहर की पटरी काट देते हैं। माइनर के हेड से पानी रोककर पटरी को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed