फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

नगर पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला करेंगे 18863 मतदाता

Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 13 वार्ड के 18,863 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 9616 और महिला मतदाता 9247 हैं। उपचुनाव के लिए आठ मतदान केंद्र और 23 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार को ग्राम्य विकास अभिकरण डीआरडीए से पोलिंग पार्टी रवाना की गईं।
विज्ञापन

सोमवार को निर्वाचन अधिकारी डॉ. मारकंडेय के नेतृत्व में 23 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराने के लिए रवाना कर दी गई। ग्राम्य विकास अभिकरण डीआरडीए से पोलिंग पार्टियां मतपेटी, बैलेट पेपर आदि लेकर रवाना हुईं। एक बूथ पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बूथ पर दो पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के बाद छह मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार, सबीहा इतरत, अर्चना मिश्रा, इरफाना खातून, फजल हक, भवानी सहाय, ममता सिंह, रिंकी सिंह, शाहेनूर, सतीश और संजीव मैदान में हैं। इसमें अनूप कुमार भाजपा और सबीहा इतरत समाजवादी पाटी से चुनाव मैदान में हैं।

यहां होगा मतदान
सामुदायिक केंद्र का हाल व कक्ष नंबर दो। कार्यालय नगर पंचायत बंकी कक्ष नंबर एक व दो, तीन। जेल बाउंड्री में टिनशेड के नीचे दो स्थानों पर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर क्षेत्र में दो जगह। प्राथमिक पाठशाला उत्तर टोला बंकी कक्ष संख्या एक, दो, तीन व चार। रेलवे बारात घर स्टेशन कक्ष संख्या एक व दो। पुलिस चौकी बंकी में दो स्थानों पर। प्राथमिक कन्या पाठशाला उत्तर टोला में कक्ष संख्या एक व दो। रेलवे बारात घर कक्ष संख्या एक व दो। कार्यालय नगर बंकी दक्षिण दीवार के पास दो स्थानों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed