फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Businessman duped of Rs 23 lakh in the name of job and agency, case filed against three

Barabanki News: नौकरी और एजेंसी के नाम पर व्यापारी से 23 लाख की ठगी, तीन पर केस

Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of Rs 23 lakh in the name of job and agency, case filed against three
हैदरगढ़। कस्बे के ठठराही वार्ड निवासी व्यापारी गिरीश चंद्र गुप्ता से नौकरी और पान मसाला एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी गिरीश चंद्र गुप्ता ने दी तहरीर में बताया कि कन्नौज जिले के मूल निवासी और वर्तमान में दिल्ली पटपड़गंज में रहने वाले मोहित दीक्षित ने उनके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये लिए। उन्होंने यह रकम बैंक से लोन लेकर और मां के जेवर गिरवी रखकर दी थी, जिसकी मासिक किस्त करीब 60 हजार रुपये चल रही है।
विज्ञापन

गिरीश का कहना है कि यह पैसा मोहित दीक्षित के कहने पर कानपुर के रावतपुर कल्याणपुर निवासी अमित मिश्रा के खाते में भेजा गया। आरोप है कि मोहित के पिता गोपाल दीक्षित ने पहले ही पान मसाला की एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये वसूल लिए थे। जब गिरीश ने रकम वापस मांगी तो तीनों ने न केवल पैसा लौटाने से मना कर दिया बल्कि झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। गिरीश ने पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल रिकॉर्ड से संबंधित कागजात भी सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अजय मिश्रा उर्फ शैलू पंडित, मोहित दीक्षित और गोपाल दीक्षित को नामजद किया गया है। हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि लेनदेन व कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed