फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Buses on three routes come to a halt, leaving passengers in distress.

Barabanki News: तीन रूटों पर बसों का संचालन ठप, यात्री बेहाल

Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Buses on three routes come to a halt, leaving passengers in distress.
बाराबंकी। ठंड में जिले की रोडवेज बस सेवा भी यात्रियों को दगा दे रही है। 29 रूटों में से तीन रूटों पर चलने वाली रोडवेज की छह बसों का संचालन बंद हो गया है। इससे दैनिक यात्रियों से लेकर मुकदमा पेशी व अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों की काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में राज्य परिवहन निगम की बसों से जिले में प्रतिदिन करीब 38 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की परेशानी देखते हुए ही परिवहन विभाग ने एक सर्वे में 422 गांवों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन का एक प्रस्ताव भी बनाया था। अधिकारियों की उदासीनता से यह प्रस्ताव भी फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ा है। केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि अलीनगर रानीमऊ तटबंध के निकट जिन दो बसों का संचालन होता था, उनका अनुबंध समाप्त हो गया है। नई बसों का अनुबंध होते ही बसों का संचालन कराया जाएगा। अन्य रूटों पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

दैनिक यात्री राजेंद्र किशोर पांडेय ने बताया कि भिटरिया रूट पर बस संचालन बंद होने से अब निजी साधन का सहारा लेना पड़ रहा है। ज्यादा किराया खर्च करने के बाद भी समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। एक अन्य यात्री बाबादीन ने बताया कि देवीगंज रूट पर सुविधाएं बढ़ने के बजाय घटती जा रही हैं। हैदरगढ़ तक बसों का संचालन न होने से मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे ज्यादा किराया चुकाने के साथ ही अन्य परेशानी भी उठाना पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़-भिटरिया-दरियाबाद रूट बंद
विभाग की तरफ से हैदरगढ़ से भिटरिया होते हुए दरियाबाद तक चलने वाली बस सेवा बंद कर दी गई है। इस रूट से बड़ी संख्या में यात्री भिटरिया पहुंचकर अयोध्या के लिए आगे का सफर करते थे। बस बंद होने के बाद यात्री अब डग्गामार और निजी साधनों पर निर्भर हैं, जहां अधिक किराया और असुविधा झेलनी पड़ रही है।
देवीगंज तक सिमटी बाराबंकी-हैदरगढ़ बस
बाराबंकी से देवीगंज होते हुए हैदरगढ़ जाने वाली बस अब देवीगंज तक ही जाकर लौट आती है। देवीगंज से आगे जाने वाले यात्रियों को दूसरे साधन तलाशने पड़ते हैं। रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोटवाधाम-रानीमऊ-अलीनगर सेवा भी ठप
बाराबंकी से कोटवाधाम होते हुए रानीमऊ और अलीनगर तक चलने वाली बस सेवा बंद होने से तराई क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोगों का सीधा संपर्क टूट गया है। बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को अब कई साधन बदलकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed