फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   buses jammed, passengers wandered from door to door

Barabanki News: 102 बसों का चक्का जाम, दर-दर भटके यात्री

Sat, 15 Apr 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
buses jammed, passengers wandered from door to door
बाराबंकी। लखनऊ में आरएम द्वारा संविदाकर्मियों से अभद्रता के मामले को लेकर जिले के संविदा चालकों व परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। शुक्रवार भोर में ही संगठन का संदेश प्रसारित होते ही बसें खड़ी कर दी गईं। देवा रोड स्थित पुराने बस स्टेशन से लेकर अयोध्या रोड पर स्थित अंतरजनपदीय बस स्टेशन पर नारेबाजी के साथ चालक परिचालक हड़ताल पर चले गए। पूरा दिन यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते रहे। इस दौरान डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से दोगुना किराया तक वसूला। शाम पांच बजे हड़ताल समाप्त हुई। तीन दिन पूर्व अवध डिपो लखनऊ में आरएम पर डिपो की आय प्रभावित होने को लेकर संविदा चालक व परिचालकों से अभद्रता का आरोप लगा था। नौकरी से निकाल देने की धमकी देने का भी आरोप लगा था। इसे लेकर बृहस्पतिवार को अवध डिपो में हड़ताल रही। रात 12 बजे से बाराबंकी डिपो के संविदा चालकों व परिचालकों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। बाराबंकी डिपो में 120 अनुबंधित बसों में से करीब 102 बसों पर ड्यूटी करने वाले संविदा चालकों व परिचालकों ने शुक्रवार भोर से चक्का जाम कर दिया। सुबह से ही शहर के देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर जुटे यात्रियों को बसें नहीं मिलीं तो हालात और बिगड़ गए। अधिकारियों ने सुबह सात बजे के बाद स्थायी चालक परिचालक वाली 18 बसों का संचालन तो कराया मगर यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। सैंकड़ों यात्री सुबह से दोपहर 12 बजे तक बस स्टेशन पर बैठे रहे। यही हाल अयोध्या रोड स्थित अंतरजनपदीय बस स्टेशन का रहा। यहां नारेबाजी भी हुई। अधिकतर बसें यहीं खड़ी कर दी गईं जबकि कई बसें रात में जहां खड़ी थीं वहीं खड़ी रह गई। यात्री आकाश व रीतेश ने बताया कि कई घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। महिलाएं, बच्चे व वृद्घ धूप में गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस स्टेशन, पटेल तिराहा, नाका सतरिख, देवा रोड आदि जगहों पर भटकते दिखे। कई तो घंटों इंतजार के बाद दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों से गए। देवा, फतेहपुर, हैदरगढ़, सूरतगंज, रामसनेहीघाट, सफदरगंज, कोठी, नई सड़क, कोटवाधाम, बदोसराय सहित 29 रूटों पर जाने वाले करीब 25 हजार यात्रियों को घंटों जूझना पड़ा। कई ने तो बस न मिलने के कारण प्लॉन ही बदल दिया। सुबह से शुरु हुई हड़ताल शाम करीब साढ़े चार बजे तक जारी रही। करीब पांच बजे संविदा चालक परिचालक यूनियन के जिला अध्यक्ष तनवीर सिद्दीकी ने बताया कि लखनऊ में अधिकारियों से वार्ता होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। मांगें पूरी करने को लेकर 17 अप्रैल तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed