फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus service from Rae Bareli to Bhitaria closed for five days

Barabanki News: रायबरेली से भिटरिया के लिए बस सेवा पांच दिन से बंद

Fri, 03 Nov 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Rae Bareli to Bhitaria closed for five days
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ बस स्टेशन होकर रायबरेली से भिटरिया के लिए चलाई गई बस सेवा पांच दिन से बंद है। हाईवे से निकलने वाली हैदरगढ़ डिपो की बसें भी चौराहे से सीधे निकल जाती हैं। स्टेशन पर इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग जहां दूरदराज के गांवों तक बस सेवा शुरू करने की कवायद में जुटा है, वहीं हैदरगढ़ डिपो क्षेत्र के प्रमुख मार्गों व पड़ोस के जिलों तक पहुंचने को बस नहीं चला पा रहा है। पहले लखनऊ से हैदरगढ़ होकर भिटरिया, दरियाबाद, टिकैतनगर तक शुरू की गई बस सेवा अचानक बंद कर दी। फिर लोगों की मांग पर रायबरेली से हैदरगढ़ तक दो फेरा लगाने वाली रायबरेली डिपो की बस का रूट भिटरिया तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन


बस रायबरेली से सुबह साढ़े आठ बजे हैदरगढ़ पहुंचकर वापस रायबरेली जाती थी, फिर डेढ़ बजे हैदरगढ़ होकर भिटरिया तक जाकर वापस हैदरगढ़ होकर रायबरेली जाती थी। लेकिन इस दौरान बस के आवागमन के समय की जानकारी स्टेशन के सूचना पट अंकित नहीं की गई, जिससे संचालन में चालकव परिचालक की मनमानी हावी रही। अब पांच दिन से बस रायबरेली से नहीं आई है और इस संबंध में स्टेशन पर कोई सूचना भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लखनऊ व अमेठी सुल्तानपुर जाने के लिए स्टेशन पर बस नहीं मिलने से यात्री मुख्य चौराहे पर जमा रहते हैं और स्टेशन पर सन्नाटा पसारा रहता है। जबकि हाईवे पर लखनऊ से संचालित हैदरगढ़ डिपो की करीब 10 बसें फर्राटा भरती हैं। स्टेशन पर मात्र बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस जिला मुख्यालय का फेरा लगाती है। स्टेशन पर मौजूद वरिष्ठ लिपिक आरपी वर्मा ने बताया रायबरेली से बस नहीं आ रही है। हाईवे पर हैदरगढ़ डिपो की अधिकतर बसें सीधे निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed