फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bus passenger died

हरियाणा से बिहार जा रही बस में मजदूर की मौत

Fri, 27 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bus passenger died
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हरियाणा से बिहार जा रही बस में सवार एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि 72 सीटर बस में 105 सवारियां भरकर ले जाई जा रही थीं। ये सवारियां बिहार जा रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया। कई घंटे थाने पर बैठे यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजवाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिहार दरभंगा के गांव रजवा बिरोल निवासी सुखदेव सदा हरियाणा के सोनीपत से मजदूरी कर गांव के साथी सोहन सदा के साथ निजी बस से घर वापस लौट रहा था। साथी सोहन ने बताया कि लखनऊ से पहले ही रात में तबीयत बिगड़ने पर चालक से कई बार बस रोकने के लिए कहा लेकिन बस नहीं रोकी। मौत होने पर हाईवे के मंगलपुर चौराहे के पास बस रोकी और मृतक को साथी के साथ नीचे उतार कर चालक बस लेकर भागने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया। इस पर चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच कर कार्रवाई की व बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस द्वारा बस में जा रहे लोगों की गिनती करने पर 105 सवारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंचे एआरटीओ ने क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर बस का चालान किया है। सुबह साढ़े आठ बजे से सवारियां पूरे दिन थाने पर साधन मिलने का इंतजार करती रहीं। शाम करीब चार बजे दूसरी बस पहुंचने पर पुलिस ने सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed