{"_id":"61afb4261d9b47392c2ccedc","slug":"bus-barabanki-news-lko607912691","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के शीशे गायब मिले तो लटकी मिली वायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के शीशे गायब मिले तो लटकी मिली वायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एआरएम ने अनुबंधित बसों की चेकिंग की। इस दौरान दो बसों की खिड़की के शीशे गायब मिले तो एक में वायरिंग लटकी मिली। बस में कमी पाए जाने पर एआरएम ने तीनों बस रोक लीं और उसके संचालन पर रोक लगा दी। देर शाम बस संचालक द्वारा बस का शीशा व लटक रही वायरिंग दुरुस्त कराने के बाद बस का संचालन हुआ।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एआरएम आरएस वर्मा ने चार बसों की चेकिंग की और बस के अंदर जाकर बस का हाल देखा। बस में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, लाइट, सीट आदि की जांच की। चेकिंग के दौरान दो बसों की खिड़की के शीशे गायब मिले और एक में वायरिंग लटकती मिली। एआरएम ने तीनों बस को खड़ी करा दिया और उसके संचालन पर रोक लगा दिया।
एक बस में गेट खराब मिला, उसमें सवारी बैठी थीं तो एआरएम ने गेट को दुरुस्त कराने की चेतावनी दी। शाम को बस संचालक द्वारा बस के शीशे और लटक रही वायरिंग दुरुस्त कराई गई। इसके बाद बस का संचालन कराया गया। एआरएम का कहना है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)