{"_id":"609acab28ebc3ec36c7a8c48","slug":"bu-election-barabanki-news-lko577751669","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के चुनाव में दिखी टक्कर, परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के चुनाव में दिखी टक्कर, परिणाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के चलते रिक्त सात सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतों की गिनती की गई। जिसमें पांच सीटों पर पुरुष तो दो सीटों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित प्रधानों को जीत की माला पहनाने के साथ बधाई भी दी। मतगणना को लेकर संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। सबसे पहले हैदरगढ़ ब्लॉक के हरपालपुर ग्राम पंचायत का परिणाम जारी हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रधान पद की रिक्त सात सीटों पर नौ मई को मतदान कराया गया था। इनमें हैदरगढ़ ब्लॉक के हरपालपुर, त्रिवेदीगंज के बुढ़नापुर, हरख के सेठमऊ, मसौली के अकबरपुर धनेठी, पूरे डलई के आल्हनमऊ व टिकवामऊ और दरियाबाद ब्लॉक का रोहिला नगर ग्राम पंचायत शामिल था। संबंधित ब्लॉकों पर मंगलवार की सुबह शुरू हुई मतगणना में सबसे जल्द ही परिणाम हैदरगढ़ ब्लॉक से आया।
यहां के हरपालपुर ग्राम पंचायत सीट पर सत्यदेव ने लक्ष्मी को 32 मतों से पराजित किया। सत्यदेव को 495 तो लक्ष्मी को 463 मत मिले। मतगणना में किसी प्रकार के विवाद और कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित प्रधानों को जीत की माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और बधाई भी दी।
विज्ञापन
उपचुनाव में आए परिणामों पर एक नजर
ब्लॉक गांव जीते प्रत्याशी प्राप्त मत हारे प्रत्याशी प्राप्त मत अंतर
त्रिवेदीगंज बुढ़नापुर राजेंद्र कुमार 425 रामावती 364 61
पूरेडलई आल्हनमऊ कल्लू 692 संपत 504 188
पूरेडलई टिकवामऊ सायरा बानो 400 शाहीन बानो 368 32
मसौली अकबरपुर धनेठी रमाशंकर 543 संजय 410 133
हरख सेठमऊ पूनम सिंह 1820 अजय सिंह 1696 124
हैदरगढ़ हरपालपुर सत्यदेव 495 लक्ष्मी 463 32
दरियाबाद रोहिलानगर नरेंद्र 605 उदयराज 273 332
मतगणना स्थलों पर हुुई कोविड की जांच
उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया था। मतगणना स्थलों पर आने वाले प्रत्याशियों और उनके एजेंट समेत कार्मिकों की भी कोरोना संबंधी जांच की गई। अधिकारी भी मतगणना के साथ कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते रहे।