{"_id":"6a62775fd18ba384fa08ca5e","slug":"bsa-sits-on-the-floor-with-children-tastes-mid-day-meal-barabanki-news-c-315-1-brb1038-175069-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बच्चों संग जमीन पर बैठे बीएसए, चखा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बच्चों संग जमीन पर बैठे बीएसए, चखा मध्याह्न भोजन
Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बीएसए खुद बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए और भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उनके साथ ही मध्याह्न भो
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों की जमीनी हकीकत जांचने निकले बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक का बृहस्पतिवार को एक अलग और सराहनीय अंदाज देखने को मिला। दरियाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भैसौली पहुंचे बीएसए खुद बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए और भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उनके साथ ही मध्याह्न भोजन चखा। अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे भी खुशी से चहक उठे।
इससे पहले जब बीएसए ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचे तो वहां चल रहे निपुण भारत प्रशिक्षण में करीब 50 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी। बीएसए ने दरियाबाद क्षेत्र के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां चार शिक्षक गैरहाजिर पाए गए।
प्रावि जेठौती राजपुतान में शिक्षक अभिनव विसेन, लालपुर गुमान में मीरा यादव, मालिनपुर में विकास वर्मा और अलियाबाद में बबिता वर्मा अनुपस्थित मिले। लालपुर गुमान में शिक्षक योगेश कुमार फोन चलाते पकड़े गए, जिस पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय मिर्कापुर में 110 में से 103 बच्चों की उपस्थिति, बेहतरीन पठन-पाठन और सुव्यवस्थित परिसर देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापिका प्रीती बरनवाल व स्टाफ की सराहना की और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने दरियाबाद टाउन व गुलचप्पा कलां का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन के संबंध में निर्देश दिए।