फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Broken poles and wires, power failure in 870 villages

Barabanki News: टूटे खंभे व तार, 870 गांवों की बिजली गुल

Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Broken poles and wires, power failure in 870 villages
राबंकी। बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था फिर बेपटरी हो गई है। रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में जहां बिजली के आधा दर्जन खंभे टूट गए, वहीं देवीगंज उपकेंद्र के पैनल में पानी चले जाने से आपूर्ति ठप हो गई। जिले के करीब 870 गांवों में बृहस्पतिवार देर शाम से बिजली गुल हुई तो पूरी रात नहीं आई। जबकि शुक्रवार को पूरे दिन 400 गांवों में लोग बिना बिजली के ही रहे। इससे करीब छह लाख आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांवों में लगी आटा चक्की, स्पेलर व कल कारखाने ठप हो गए हैं, वहीं बाजार का कारोबार भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कोटवाधाम क्षेत्र में ईदगाह के पास बिजली के तार पर शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे दो खंभे टूट गए और तार जमीन पर बिखर गए। इससे अरियामऊ, रानी कटरा, अमनियापुर, तासीपुर, अगानपुर, गोपालपुर, पत्तीपुर समेत 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक लाख आबादी को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में 16 घंटे बिजली गुल रही। जहांगीराबाद आईटीआई के पास पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया, जिससे बदोसराय, किंतूर, हजरतपुर, मरकामऊ, अलीनगर, बरौलिया समेत 220 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार शाम 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट क्षेत्र में तुनिहा व कोडरी गांव के पास पेड़ गिरने से चार खंभे व तार टूट गए। इससे कोटपुरवा, कोडरी, निबाह, पूरेचुरई, कोटवा सड़क समेत 80 गांवों की 15 हजार आबादी को रात बिन बिजली काटनी पड़ी। शुक्रवार को आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। देवीगंज उपकेंद्र में पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। पैनल में पानी आने से उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब 400 गांवों की करीब तीन लाख आबादी को बृहस्पतिवार रात से ही बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैदरगढ़ क्षेत्र में बारिश के बीच सराय पांडेय बिजली उपकेंद्र से खसतिया स्थित टाउन के सबस्टेशन के बीच खैकनकू गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 25 हजार लोग अंधेरे में परेशान होते रहे। फतेहपुर क्षेत्र में इसरोली फीडर की लीड फुंक जाने के कारण बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रसूलपुर, बसारा, इसरौली, राडिया हजरतपुर समेत करीब 20 गांवों की को बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 25 हजार की आबादी परेशान है। शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन मनोज सोनकर ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने और फाॅल्ट तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed