{"_id":"623cc11b7b66ee79e87dd258","slug":"bridge-sugar-mill-and-many-more-gifts-for-district-barabanki-news-lko62299609","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल, औद्यौगिक गालियारा, गैस पाइपलाइन समेत पूरे होंगे कई सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल, औद्यौगिक गालियारा, गैस पाइपलाइन समेत पूरे होंगे कई सपने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के साथ ही जिले में अधर में पड़े कई विकास कार्य व बड़े प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चुनाव के दौरान लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि अगर दोबारा भाजपा सरकार नहीं बनी तो हो सकता है, पहले से प्रस्तावित यह काम अधर में अटक जाएं। लेकिन अब इन कार्यों को पूरा होने की उम्मीदें को पंख लग गए हैं।
इनमें बुढ़वल चीनी मिल, घाघरा पर पुल, बस स्टेशन, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के तहत जिले में पड़ने वाले हिस्से का विकास, पूूर्वांचल एक्सप्रेस पर हैदरगढ़ के पास औद्यौगिक गलियारा, वृहद गोशाला, शहर में नेचुरल गैस पाइप लाइन व रेलवे क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज व बाईपास जैसे बड़े विकास कार्य शामिल हैं।
रामनगर की बुढ़वल चीनी मिल का मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में हैं। इस कार्यकाल में यह मिल चलने की पूरी उम्मीद है। 2013 में पूरी तरह से बंद हुई बुढ़वल चीनी मिल में मौजूदा समय में कबाड़ और दीवारें दिखती हैं। 2017 में सीएम योगी ने इसके संचालन का वादा किया था
विज्ञापन
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में मिल को दोबारा संचालित करने व उसके लिए बजट का इंतजाम करने की बात कही थी। इसे अनुपूरक बजट में भी शामिल किया गया है। चुनाव के दौरान कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान भी योगी ने इस मिल के संचालन का वादा दोहराया था। इस मिल के संचालन से हजारों लोगों को रोजागार मिलेगा।
सूरतगंज ब्लॉक में हेतमापुर गांव के पास सरयू नदी पर पुल बनने की कवायद भी इस कार्यकाल में पूरा होने की उम्मीदें हैं। वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद इसे लेकर निर्देश दिए थे। जिसके बाद सेतु निगम ने पुल निर्माण को लेकर करोड़ों का स्टीमेट तैयार किया गया है। यह मामला भी सीएम योगी के संज्ञान में है। पुल बनने से बाराबंकी व बहराइच की दूूूरी कम हो जाएगी।
शहर में पहली बार लोगों को पानी की तरह से गैस के कनेक्शन मिलेंगे। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे चूल्हे तक गैस पहुंचेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा गुजरात की टोरेंट कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम चरण में जिले में करीब 100 किमी. गैस पाइपलाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। जिसमें 36 सीएनजी स्टेशन स्थापित कर एक लाख 11 हजार लोगों को गैस का कनेक्शन दिया जाएगा।
भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में ही रेलवे क्रांसिंगों पर ओवरब्रिज, बाईपास व बस स्टेशन आदि के निर्माण की उम्मीदें कायम हो गईं हैं। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फतेहपुर में बाईपास के साथ रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव जहां शासन में है, वहीं रामसनेहीघाट में नवीन बस स्टेशन के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। हैदरगढ़ व बंकी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग पर भी सरकार से आश्वासन मिला था। लोगों को उम्मीद है कि इस कार्यकाल में ये काम पूरे होकर होंगे।