फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bridge break

टूटकर धंस गई कटका नाले की छत

Thu, 21 Apr 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bridge break
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कटका नाले पर पाइप युक्त बनाए गए वाटर ब्रिज की छत कई स्थानों पर टूटकर नीचे की ओर धंस गई है। इससे राहगीरों व किसानों को अपने खेतों में खेती के उपकरण लाने ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग कटका से तब्बकलपुर जाने वाले मार्ग पर कटका नाले पर बाढ़ खंड द्वारा करीब एक दर्जन के आसपास सीमेंटेड पाइपों को डालकर वाटर ब्रिज का निर्माण किया गया था। इसमें मानकों की अनदेखी करके जैसे-तैसे छत का निर्माण कर दिया गया था। अब इसका आलम यह है कि जगह-जगह से छत टूटकर नीचे की ओर धसना प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

ब्रिज के ऊपर कई स्थानों पर पांच से छह फीट के गड्ढे बन गए हैं। इससे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली, पंपिंग सेट, बैलगाड़ी व अन्य उपकरणों को अपने खेतों तक लाने ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी मार्ग से बरदरी गांव में बने चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय व मरकामऊ की बाजार को प्रतिदिन हजारों ग्रामीण तथा छात्र-छात्राएं गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आवागमन में दिक्कतें हो रही है। वहीं अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण राम कुमार, राजेश कुमार, दीनानाथ, सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शिवमंगल, जगन्नाथ आदि ने उक्त पुल की मरम्मत कराने की शासन से मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed