फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Breastfeeding is beneficial for the health of mother and baby

Barabanki News: मां व शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद स्तनपान

Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Breastfeeding is beneficial for the health of mother and baby
बाराबंकी। सफेदाबाद के एक मेडिकल काॅलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए बालरोग विशेष डॉ. उत्कर्ष ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत के समान होता है। इससे न केवल नवजात शरीर से स्वस्थ होता है बल्कि उसका मानसिक व भावात्मक विकास भी होता है। बताया कि स्तनपान कराना मां व शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

गोष्ठी में हिस्सेदारी करते हुए डॉ. दीपक मालवीय ने कहा समाज को स्तनपान में सहायता करनी चाहिए और कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर स्तनपान कक्ष की व्यवस्था जरूर करानी चाहिए। डॉ. अंजना अग्रवाल ने स्तनपान कराने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था से ही प्रेरित करने की जरूरत जताई जबकि डॉ. सोनिया लूथरा ने कहा कि स्तनपान से मां में स्तन और ओवरी कैंसर की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. सुष्मिता सिल ने बताया कि पहले तीन दिन मां के दूध में कोलेस्ट्रम होता है, जिसमें सबसे ज्यादा एंटीबाडी होती है। इस मौके पर डॉ. जीके सिंह, डॉ. देवाशीष मुखर्जी, डॉ. नीरज, डॉ. पूजा, डॉ. प्रभात, डॉ. अंकित, डॉ. निवेदिता, डॉ. मीनाक्षी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, सीएमओ कार्यालय में भी विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जन्म के एक घंटे के अन्दर नवजात को स्तनपान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed