{"_id":"6abebce65c3e8783c80242cc","slug":"boy-killed-after-being-hit-by-tractor-sister-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-180748-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत, बहन घायल
Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सतरिख के भिखारी पुरवा में शौर्य के घर के बाहर लगी भीड़। साथ में पुलिस बल।
सतरिख। भिखारीपुरवा-मोथरी मार्ग पर कमरपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार आठ वर्षीय बालक शौर्य की मौत हो गई। हादसे में उसकी 11 वर्षीय बहन जीवा घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भिखारीपुरवा गांव निवासी अमित कुमार का पुत्र शौर्य कक्षा दो का छात्र था, जबकि बेटी जीवा कक्षा पांच में पढ़ती है। अमित के भाई अंकज करीब 200 मीटर दूर कमरपुर चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, जीवा बृहस्पतिवार शाम अपने छोटे भाई शौर्य को साइकिल पर बैठाकर चाचा के मेडिकल स्टोर जा रही थी। चौराहे के पास उनकी साइकिल तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सड़क किनारे किया। शौर्य के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर अमित और उनकी पत्नी बदहवास हो गए। घायल जीवा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।