फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   born baby girl in the pick-up

महिला ने पिकअप में जना बच्चा

Wed, 12 Aug 2015 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सूरतगंज से रेफर एक प्रसूता को मंगलवार रात जिला अस्पताल पिकअप से लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर पिकअप में ही महिला का प्रसव हो गया। परिवारीजनों ने सीएचसी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा निवासी इश्तियाकुल पत्नी वसीम को मंगलवार देर शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसे परिवारीजनों ने सूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां ड्यूटी पर मौजूद एएनएम अन्नपूर्णा मिश्रा ने पीड़िता से 15 सौ रुपये व बाहर से दवा लाने की बात कही। परिवारीजनों ने पैसे का अभाव बताया तो एएनएम ने अभद्रता करते हुए कहा कि पैसे नहीं लाए थे तो आए क्यों? इसके बाद एएनएम ने क्रिटिकल केस बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि दो  घंटे बाद भी एंबुलेंस के न आने के बाद पिकअप से महिला को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में पिकअप में प्रसव हो गया। महिला को वापस फतेहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने वसीम ने सीएचसी प्रभारी व एएनएम पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की ।


पिकअप में महिला का प्रसव होने व एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क मांगना व बाहर से दवाई  लिखने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed