फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Books not found, prepared to distribute the bag

किताबें मिली नहीं, बैग बांटने की तैयारी

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Books not found, prepared to distribute the bag
परिषदीय स्कूल में पढ़ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा सत्र शुरू हुए चार माह बीत गए हैं लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में किताबों का वितरण नहीं किया जा सका है। लेकिन इन बच्चों में बैग बांटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए एक प्रस्ताव बनाया जा रहा है जो स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति और पैसा मिलने के बाद बच्चों में बैग का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या करीब 3 हजार के आस-पास है। इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या करीब 3.50 लाख बताई जा रही है। इस वर्ष नए शिक्षा सत्र की शुरुआत अप्रैल माह से हुई थी। सत्र शुरू हुए चार माह बीत गए हैं लेकिन बच्चों में अभी तक पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


कक्षा एक में महज भाषा की एक किताब कलरव का ही वितरण किया जा सका है। इसके अलावा किसी भी विषय की कोई किताब नहीं बांटी जा सकी है। विभाग शासन से किताबें न मिलने की बात कहकर हाथ खडे़ कर रहा है। जबकि बच्चों में बैग बांटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति और पैसा मिलने के बाद ही बैग का वितरण हो सकेगा। बैग का वितरण कब तक होगा इस संबंध में विभाग कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।

केस एक 
त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया। शुक्रवार को इसकी हकीकत जांची गई तो महज कक्षा एक में भाषा की किताब कलरव का वितरण किया गया है। प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेजवापुर, प्राथमिक विद्यालय मंझार महज उदाहरण हैं। यहीं हाल ब्लॉक के सभी विद्यालयों का है। शिक्षक विभाग द्वारा किताबें न उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। 

केस दो 
देवा/ बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवा का हाल बेहाल हैं। यहां पर पढ़ने वाले बच्चों के पास महज दो किताबें हैं जिनके सहारे इन्हें पढ़ाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय देवा द्वितीय में कक्षा एक के बच्चों में भाषा की किताब कलरव बांटी गई है बाकी बच्चों को कोई किताब नहीं दी गई है। यहीं हाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरा और प्राथमिक विद्यालय चिरैया का दिखा। 


परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या करीब 3.50 लाख के आस-पास है। कक्षा एक की किताब भाषा कलरव का वितरण कराया गया है। इसके अलावा किसी विषय की किताब नहीं मिली है। बैग वितरण का अभी कोई पैसा नहीं मिला है लेकिन शासन के आदेश के बाद इसका प्रस्ताव जरूर तैयार किया जा रहा है। -पीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed