फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bolero full of devotees collided with a tree, 10 injured

Barabanki News: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, 10 घायल

Sat, 31 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bolero full of devotees collided with a tree, 10 injured
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

लालपुरवा भावनियापुर खेवली निवासी फतेहबहादुर (55) अपने पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार सुबह भानपुर गांव के पास स्थित परी माता मंदिर से दर्शन करने गए थे। बोलेरो स्वयं फतेहबहादुर चला रहे थे। यहां दुरदुरैया व अन्य पारंपरिक पूजा करने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सिद्धौर से कोटवासड़क जाने वाले मार्ग पर पूरे चोरई गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो नियंत्रण बिगड़ जाने से वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में फतेहबहादुर (55), संजू देवी (40), मीरा देवी (28), बाराबंकी के सुभाष नगर निवासी नीतू (35), सिद्धौर के मनोरथपुर न्योछना निवासी शकुंतला (60), रामनगर के दलसराय निवासी विमला (65), आयुष (12 ), चंदा देवी (36), नीलम (25) व सफदरगंज के अवलिया लालपुर निवासी अंजू देवी (27) घायल हो गए। सभी का सीएचसी लाया गया जहां से फतेहबहादुर व शकुंतला उर्फ विमला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामसनेहीघाट के थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed