फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Boiling oil poured on husband

पति पर डाला खौलता हुआ तेल

Thu, 21 Oct 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Boiling oil poured on husband
बाराबंकी। एक महिला ने अपने पति के ऊपर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। इससे पति गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पीड़ित वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ला निवासी कौशल किशोर (65) पर उसकी ही पत्नी ने मंगलवार रात पीछे से खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। खौलता तेल पड़ते ही वृद्ध सिर से लेकर पैर तक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित ने बताया कि वह खाना खा रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी पीछे से आई और कढ़ाई से उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे वह झुलस गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है। वह आये दिन उससे झगड़ा करती है। कई बार उसकी डंडों और चप्पलों से पिटाई भी कर चुकी है। पीड़ित ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जो बाहर हैं। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed