{"_id":"691e0f57ca18c412a904c6a4","slug":"body-of-labourer-who-had-gone-to-tilak-ceremony-found-on-roadside-suspicion-of-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152220-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तिलक समारोह गए मजदूर का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तिलक समारोह गए मजदूर का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
Thu, 20 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तिलक समारोह में शामिल होने गए एक मजदूर युवक का शव बुधवार सुबह सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मौलाबाद गांव निवासी सतीश वर्मा (35) मंगलवार शाम को पंचायत के ही मंझार गांव में एक पूर्व प्रधान के यहां तिलक कार्यक्रम में गए थे, लेकिन रात में वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह ग्रामीणों को गांव से पहले स्थित देशी शराब के ठेके के पास सड़क के किनारे सतीश का शव मिला।
सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के माथे पर खरोंच के निशान और अस्त व्यस्त कपड़ों को देखकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक सतीश लखनऊ में मजदूरी करते थे। लगभग 16 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया कि सतीश शराब पीते थे। घटना की जानकारी मृतक के चाचा ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों में जहरीली शराब पीने या पिला देने की चर्चाएं भी हो रही हैं। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी कुछ सबूत जुटाए हैं। लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता लगेगा। जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।