फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   body of laborer was found in garden in Barabanki injury marks were found on head and body

Barabanki News: बाग में मिला मजदूर का शव, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान; प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Thu, 01 May 2025 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 11:45 AM IST
सार

बाराबंकी में ईंट भट्ठा मजदूर का शव बाग में पड़ा मिला। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वह साथी के साथ मेला देखने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। लोगों में प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की चर्चा है। पुलिस साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
body of laborer was found in garden in Barabanki injury marks were found on head and body
हत्या के बाद परिजन व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में बुधवार रात एक ईंट भट्ठा मजदूर का शव संदिग्ध हालात में बाग में पुआल के ढेर में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान प्रत्यूष (22) निवासी मांडव सिली, थाना नयापारा, जनपद नयापारा (उड़ीसा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव की है। यहां प्रत्यूष अपने साथी छोटू मांझी के साथ गांव में चल रहा मेला देखने गया था। रात 9 बजे तक वह वापस नहीं लौटा। इस पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब 9:30 बजे उसका साथी छोटू भागते हुए आया। छोटू ने बताया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर एक बाग में प्रत्यूष का शव पड़ा है। 

विज्ञापन

सिर व शरीर पर मिले चोट के निशान

इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ गरिमा पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रत्यूष के सिर के पीछे गहरे घाव के निशान मिले हैं। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

प्रथम दृष्टया हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। कुछ लोगों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही साथी छोटू को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed