फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   body of former manager of chit fund company was found hanging in Barabanki

Barabanki: फंदे से लटकता मिला चिटफंड कंपनी के पूर्व मैनेजर का शव, कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद गए थे जेल

Sat, 28 Jun 2025 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

बाराबंकी में चिटफंड कंपनी के पूर्व मैनेजर का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप के बाद जेल गए थे। छूटने के बाद गांव के बाहर बने घर में रह रहे थे। निवेशक लगातार उन पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
body of former manager of chit fund company was found hanging in Barabanki
स्वामी दयाल मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार की सुबह आम की बाग में चिटफंड कंपनी के पूर्व मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना से कंपनी के अन्य एजेंट्स में आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस कंपनी के बड़े अधिकारियों को पकड़ने की बजाय एजेंट्स को ही प्रताड़ित कर रही है। जबकि, वे खुद भी निवेशक हैं।

विज्ञापन


घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर मजरे केवलापुर गांव की है। गांव निवासी स्वामी दयाल मिश्रा (50) की मौत हुई है। सुबह करीब 6 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में उसका शव पेड़ की डाल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

असली गुनहगार कंपनी के बड़े अधिकारी हैं

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में एजेंट एकत्र हो गए। उनका कहना है कि असली गुनहगार कंपनी के बड़े अधिकारी हैं। लेकिन, उन पर कार्रवाई न होकर एजेंट्स को ही परेशान किया जा रहा है। जबकि, एजेंट्स खुद भी अपना पैसा गंवा चुके हैं। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बने मकान में अकेले रह रहे थे

बताया गया कि स्वामी दयाल गोंडा स्थित एलयूसीसी चिटफंड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद करीब छह-सात महीने पहले उन्हें जेल भेजा गया था। दो महीने पहले जेल से रिहा होने के बाद वह गांव के बाहर खेत में बने मकान में अकेले रह रहे थे। जबकि, उनका परिवार गांव के मुख्य मकान में ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed