{"_id":"658b328a9e2deaf74a0c705c","slug":"bodies-of-three-youths-found-hanging-from-a-tree-barabanki-news-c-315-1-slko1012-10447-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ से फंदों में लटकते मिले तीन युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ से फंदों में लटकते मिले तीन युवकों के शव
Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों के शव फंदे से लटकते मिले। इनमें एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। बाकी दो मामलों में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कस्बा व थाना सतरिख के मोहल्ला गढ़ी निवासी राजू कश्यप (32) तालाब में मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती करते थे। रविवार की रात करीब 10 के बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान सुबह मात्र एक किलोमीटर की दूर पर जीजीआईसी के पास स्थित बाग में पेड़ से मफलर से बने फंदे में उनका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अभी दो माह की है।
परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि युवक द्वारा आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने के बाद सामने आ रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके ऊपर काफी कर्ज था।
विज्ञापन
वहीं, रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। भैरमपुर गांव निवासी केशव वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र गोलू वर्मा (25) सऊदी में नौकरी करता था। छह माह पहले ही घर आया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उधर, सतरिख क्षेत्र के ही मोहना गांव निवासी सत्रोहन (17) सोमवार की रात गांव के बाहर अफीम की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। मंगलवार भोर में समरदीप का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
मफलर को लेकर कई सवाल उठ रहे
सतरिख में राजू का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद मिलने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। मृतक राजू के चाचा मनोज का कहना है कि जिस मफलर से राजू का शव लटक रहा था वह उसका नहीं है। जिस बाग में शव मिला उधर से अक्सर लोग गुजरते रहते हैं लेकिन सोमवार सुबह से पहले उसका शव नही देखा गया।