{"_id":"68f3e01453d17c746e02bec6","slug":"bodies-of-a-teenager-and-a-young-woman-found-hanging-inside-the-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150140-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर के अंदर लटके मिले किशोरी व युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर के अंदर लटके मिले किशोरी व युवती के शव
Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर और सफदरगंज थाना क्षेत्रों में एक किशोरी व युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों को आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के सूर्यपुर खपरौला गांव निवासी अली अहमद की पुत्री कुलसुम (16) का शव शुक्रवार रात रसोईघर में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि कुलसुम पिछले कुछ महीनों से गुमसुम रहती थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य खेत में धान पीटने गए थे। जबकि पिता अली काम करने बाहर चले गए थे। देर रात घर लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो अंदर जाकर देखा गया, कुलसुम का शव फंदे से लटका मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सरसेठू मुजरा हसवा गांव के रामचंद्र की पुत्री पूजा (18) का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में पूजा का अपनी मां से किसी बात पर विवाद हुआ था। मां ने उसे डांट दिया, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।