फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   boat dip in river

गोमती में डूबी नाव, एक का शव मिला, दूसरा लापता

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
boat dip in river
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गोमती नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में नाविक समेत 13 लोग सवार थे। हादसे के बाद 11 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि दो लोग नदी में लापता हो गए। बाद में एक का शव बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश चल रही है। देर रात कई गोताखोरों की मदद से पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिया घाट पर हुआ। अपराह्न करीब ढाई बजे गोमती पार करने के लिए 13 लोग नाव में सवार हुए थे। यह सभी अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में हंसराजपुर में आयोजित भंडारे में जा रहे थे। नाव नदी के बीच में पहुंची तो आगे बढ़ने की बजाय डगमगाने लगी। कुछ ही देर में नाव डूबने लगी तो नाव में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। देखते ही देखते नाव नदी में समा गई। इस बीच तैर कर बाहर निकले सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिया निवासी नाविक अनिल कुमार ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

नाविक के अलावा कुछ देर में 10 लोग और तैर कर बाहर आ गए। तब तक पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने तत्काल कई गोताखोरों को नदी में सक्रिय कर दिया। इस दौरान गोताखोरों ने क्षेत्र के ही सुर्तीपुरवा मजरे इस्माइलपुर निवासी सूर्यबक्श (58) का शव बरामद कर लिया। नाव में सवार अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के नौवगवां डीह निवासी जगदीश (35) का पता देर शाम तक नहीं चल सका। उसकी तलाश में देर रात तक तलाश जारी थी। गोताखोरों ने नदी से 11 साइकिलें भी बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने तैर कर बचाई जान
नाविक अनिल के अलावा मृतक सूर्यबक्श का भतीजा भवानी भीख, मल्हानपुरवा निवासी रामचंद्र यादव, लालू का पुरवा निवासी मायाराम यादव, पूरे पराग तिवारी निवासी सुशील तिवारी, श्यामू, राज बक्श यादव, रामपुर निवासी सुमिरन यादव, गोसियामऊ निवासी राम बक्श, मीननगर निवासी विश्वनाथ, घोसियामऊ के पिंटू सुरक्षित बाहर निकले।
नाव डूबने से हड़कंप
मंगलवार की दोपहर नाव डूबने की घटना से हड़कंप मच गया। नदी के इस पार बाराबंकी व दूसरे छोर पर अयोध्या जिले के लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय, सीओ डॉ. बीनू सिंह, एसडीएम शालिनी प्रभाकर, सुबेहा एसओ शिवरायण सिंह, हैदरगढ़ कोतवाल ब्रजेश कुमार वर्मा व कोठी एसओ संजीत कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डाला गया। वहीं लापता लोगों की तलाश में देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा।
सुबेहा थाना क्षेत्र में बिगनिया घाट पर गोमती नदी में एक नाव डूब गई। उसमें नाविक समेत 13 लोग सवार थे। इसमें से सुबेहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र निवासी एक युवक लापता है। 11 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।
-मनोज कुमार पाण्डेय, एएसपी
निर्माणाधीन पुल के सहारे बची जान
हैदरगढ़। गोमती नदी में जहां नाव डूबी वहीं पर पुल निर्माणाधीन है। तैरना न जानने के कारण डूब रहे लोगों के लिए यह निर्माणाधीन पुल सहारा बन गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि नाव चलने के दौरान अचानक आए तीन और लोगों को नाव पर बैठा लेने से भार अधिक हुआ और वह डूब गई।

मृतक सूर्यबख्श के भतीजे भवानीभीख ने बताया कि वह तैरना नहीं जानता था। लेकिन निर्माणाधीन पुल की एक खूंटी उसके हाथ में आ गई और वह बच निकला। तैरना न जानने वाले अन्य लोगों के लिए यह पुल सहारा बना। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed