फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी होते ही तेज हुई तैयारी

Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
board exam
बाराबंकी। आठ मई से बोर्ड परीक्षा कराने का नया कार्यक्रम जारी होते ही सुस्त पड़ी नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों को एक पत्र भेजकर परीक्षा कार्य में लगे शिक्षक व कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं शुक्रवार को प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की आठ मई से होनी वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72,904 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 41,510 हाईस्कूल व 31,394 इंटरमीडिएट के होंगे। नए कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 25 मई व इंटरमीडिएट परीक्षा 28 मई को संपंन होगी। इस परीक्षा को लेकर बनाए गए 113 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सीडीओ, एडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम व तहसीलदार को लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को छोड़ बाकी सभी में एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए जाएंगे। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रवक्ता व सहायक अध्यापक लगाए जाएंगे। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार शिक्षक व कर्मी 1625 कमरों में कराएंगे परीक्षा
आठ मई से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा 1425 कमरों में कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 113 परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं कक्ष निरीक्षक के रूप में 41 सौ शिक्षक तथा एक हजार अन्य कर्मी लगाए जाएंगे।

परिषद ने बोर्ड परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। आठ मई से बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसको लेकर जहां सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले शिक्षक व कर्मचारियों का ब्योरा 20 अप्रैल तक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed