फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   blood donation

रक्तदान कर महादानी बने 21 किसान

Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
blood donation
बाराबंकी। भाकियू द्वारा शुक्रवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 21 किसान रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके सिंह ने किया।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। क्योंकि रक्त किसी मशीन से तैयार नहीं किया जा सकता है और न ही इसके लिए अभी तक कोई मशीन ही बनी है। यह केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

पैथालॉजी प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला ने कहा कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। भाकियू द्वारा प्रत्येक माह की निर्धारित तिथि पर रक्तदान कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इनसे ही प्रेरणा लेकर कई संगठन अब रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, अशोक कुमार, गुनवंत सांई, सीता देवी, धर्मेंद्र समेत करीब 21 किसानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर उत्तम वर्मा, राम किशोर पटेल, अनिल वर्मा, सतीश वर्मा रिंकू, हौसिला प्रसाद, रामांनद, रामसेवक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed