{"_id":"61fec71fa4d3a310297d27b5","slug":"bjp-sp-bsp-and-congress-candidates-filed-nominations-barabanki-news-lko6165665144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह प्रत्याशियों का स्?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ ही शनिवार को कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया। इस दौरान भाजपा, सपा व बसपा के पांच-पांच और कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आरओ को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
शनिवार को वसंत पंचमी को शुभ मुहूर्त मान भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया। भाजपा की ओर से रामनगर सीट से शरद कुमार अवस्थी, दरियाबाद सीट से सतीश चंद्र शर्मा, जैदपुर सीट से अंबरीश रावत और कुर्सी सीट से साकेंद्र वर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सपा की ओर से बाराबंकी सदर सीट से धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, रामनगर से फरीद महफूज किदवई, कुर्सी से राकेश वर्मा, जैदपुर से गौरव रावत और हैदरगढ़ से राममगन रावत ने नामांकन दाखिल किया। वहीं बसपा की ओर से बाराबंकी सदर सीट से डॉ. विवेक सिंह वर्मा, रामनगर से रामकिशोर शुक्ला, दरियाबाद से जगप्रसाद रावत, हैदरगढ़ से श्रीशचंद्र रावत और जैदपुर से ऊषा सिंह गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं कांग्रेस की ओर से रामनगर से ज्ञानेश शुक्ला, हैदरगढ़ से निर्मला कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बाराबंकी सदर सीट से शिवसेना के राज परीक्षित सिंह और हैदरगढ़ से आजाद समाज पार्टी की ओर रामहेत तथा बाराबंकी सदर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अन्नू सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान 9 दावेदारों ने पर्चे खरीदें। अब तक कुल 118 पर्चे बिक चुके हैं। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ परिसर में ही डटे रहे और समय-समय पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
बाराबंकी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रुका
बाराबंकी सदर सीट से भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार अरविंद कुमार मौर्य के टिकट पर संशय बढ़ गया है। कई दिनों से उनके ऊपर एक मुकदमे को लेकर पेंच फंसा है। अब पार्टी दूसरे प्रत्याशी के नाम पर विचार कर रही है। इसी कारण शनिवार को पहले से घोषित छह उम्मीदवारों का नामांकन कराने के बावजूद अरविंद ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि पार्टी के नेता इसे मुहूर्त का बहाना बता रहे है। जबकि दूसरे दावेदार टिकट पाने के लिए पार्टी के नेेताओं के यहां दस्तक दे रहे हैं।
नामांकन करने पहुंचे राजा रितेश सिंह
दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजा रितेश सिंह भी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। कहा स्व. पिता राजा राजीव सिंह की इच्छा थी कि हम भी चुनाव लड़े। उनकी ख्वाहिश का ख्याल रखते हुए नामांकन करने आया हूं। दावा किया कि आरओ को नामांकन पत्र दिया है। जबकि दूसरा सेट सोमवार को दाखिल किया जाएगा। जबकि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के आरओ विजय कुमार के मुताबिक रितेश सिंह नामांकन करने आए थे लेकिन नामांकन पत्र अधूरा होने की वजह से वापस कर दिया गया है।
सपा एमएलसी राजेश ने खरीदा पर्चा
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को सपा से मौजूदा एमएलसी राजेश यादव राजू की ओर से नामांकन पत्र खरीदा गया। इसके अलावा दो अन्य दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा।