फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP's stronghold in Samajwadi Party

सपा के गढ़ मे फहरा भाजपा का परचम

Sat, 11 Mar 2017 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 11 Mar 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
BJP's stronghold in Samajwadi Party
बाराबंकी में शनिवार को पार्टी की जीत की खुशी में पोस्ट आॅफिस के निकट ढोल-भांंगड़े की थाप पर डांस करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ने छह में से पांच सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सपा के गढ़ में भगवा फगवा फहरा दिया। एक मात्र सदर विधानसभा सीट पर सपा के सुरेेश यादव अपने सीट बचा सके। हैदरगढ़ से बैजनाथ रावत, दरियाबाद से सतीश शर्मा, रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेंद्र वर्मा व जैदपुर से उपेंद्र रावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से भारी मतों से चुनाव जीते।
विज्ञापन


इससे पहले सभी छह सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, फरीद महफूज किदवई व राजीव कुमार सिंह राजा को करारी हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

      
परिणाम पर नजर डाले तो पहली बार भाजपा एक साथ पांच सीटें जीतकर पूरे जिले को भगवा रंग में रंग दिया। यही नहीं बसपा का तो सूफड़ा ही साफ हो गया। पांच सीटों पर तीसरे पायॅदान पर पहुंच गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नवीन मंडी परिसर में ईवीएम से जनता का जनादेश निकला तो भाजपा की आंधी के आगे सभी दलों के प्रत्याशी कहीं टिक न पाए। हैदरगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी बैजनाथ रावत 97497 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम मगन रावत को 33520 मतों से पराजित कर दिया।

रामनगर विधानसभा से ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप को भाजपा को 22727 मतों से शिकस्त दी। यहां शरद अवस्थी को 88937 वोट मिले तो गोप को मात्र 66210 वोट मिल सके। कुर्सी विधानसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री फरीद महफूज किदवई को भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा से हार का सामना करना पड़ा।

साकेंद्र वर्मा ने फरीद महफूज को 28679 वोटों से पराजित किया। साकेंद्र वर्मा को 108403 मत मिले जबकि फरीद किदवई को 79724 मत प्राप्त हुए। इसी तरह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में छह बार से विधायक चुने जा रहे राजीव कुुमार सिंह को भाजपा के युवा और तेज तर्रार प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा ने  रिकॉर्ड 50686 मतों से धूल चटा दी।

सतीश शर्मा को 119173 मत मिले जबकि राजा को 64487 मतों से संतोष करना पड़ा। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती मतगणना में कई राउंड में आगे रहे कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया आठ राउंड के बाद अपनी बढ़त बचा न पाए। आखिर में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से 29181 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र रावत को 111064 वोट मिले तो वहीं तनुज पुनिया को 81883 वोट मिले सके। एक मात्र सदर विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रही सपा के धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने बसपा के प्रत्याशी सुरेंद्र वर्मा को 30341 वोटों से हराया।

सुरेश यादव को 99453 वोट मिले तो सुरेंद्र वर्मा को 69748 वोटों से संतोष करना पड़ा। पहले राउंड में बढ़त हासिल करने वाले भाजपा के हरगोविंद पांच राउंड तक सपा प्रत्याशी को करारी टक्कर देते रहे। आखिर में तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। हरगोविंद को 67112 मत ही मिल सके। इस तरह दो बजे तक जिले में कमल ऐसा खिला की भाजपाई अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत के जश्न में डूब गए।        


सपा विधायक सुरेश यादव लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचे हैं। तो वहीं दो बार विधायक और मंत्री रह चुके बैजनाथ लंबे अंतराल के बाद विधानसभा में पहुंचेंगे। चार अन्य चुने गए विधायकों में सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा और उपेंद्र रावत पहली बार विधायक के रूप में विधानसभा की चौखट को पार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed