फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP on the municipality, the independence in Panchayats

नगर पालिका पर भाजपा, पंचायतों में निर्दलीयों का रहा दबदबा

Fri, 01 Dec 2017 11:52 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Fri, 01 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP on the municipality, the independence in Panchayats
बाराबंकी में शुक्रवार को जनेस्मा डिग्री काॅलेज मतगणना केन्द्र पर मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शुुरू हुई मतगणना को लेकर लगाए जा रहे कयास दोपहर बाद परिणाम आते ही सामने आ गए। जिले की एक नगर पालिका और 12 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर घोषित परिणामों में प्रतिष्ठापूर्ण सीट नगर पालिका अध्यक्ष पर भाजपा उम्मीदवार शशि श्रीवास्तव ने सपा की श्रीमती को 9995 मतों के अंतर से हराकर कब्जा कर लिया। शशी को 23236 और श्रीमती को 13241 मत मिले। यहां पर तीसरे स्थान पर मशहर जहां निर्दलीय रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने 7205 मत पाकर राजनीति के दिग्गजों को चौंका दिया। इसी के साथ जिले में भाजपा हैदरगढ़ और टिकैतनगर में कांटे के टक्कर के बाद जीत दर्ज कर पाई। वहीं सपा सतरिख, बेलहरा व सुबेहा नगर पंचायतों पर अपने प्रत्याशी जिताने में सफल रही। कांग्रेस सिद्घौर नगर पंचायत में जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य छह नगर पंचायतों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते।
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे से शुरु होने वाली मतगणना के रुझान 11 बजे आने शुरू हो गए थे। नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से ही जो बढ़त बनाई वह आखिरी चक्र की मतगणना तक लगातार बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण रहा कि दोपहर के बाद भाजपाइयों को छोड़कर अन्य दलों के एजेंट धीरे धीरे खिसकते गए। शाम को घोषित परिणाम में शशी श्रीवास्तव ने श्रीमती को पराजित किया। कुल पड़े 64624 मतों में विजई प्रत्याशी शशी को 23236 मत मिले जबकि श्रीमती को 13241, निर्दलीय मशहर जहां को 7205 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।

बसपा प्रत्याशी अनीता गुप्ता को 5758 निर्दलीय सुमन सिंह को 5528 व कांग्रेस की नीता अवस्थी को 2623 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा नगर पंचायत हैदरगढ़ में पूजा दीक्षित, टिकैतनगर से भाजपा के जगदीश गुप्ता ने जीत दर्ज की।

यहां कई बार मतगणना के दौरान उतार चढ़ाव देखने पड़े। सतरिख से सपा की मुमताज बेगम, बेलहरा से सपा की कुरैशा बेगम, सुबेहा से शहनाज नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रही। वहीं कांटे के टक्कर में सिद्घौर नगर पंचायत से कांग्रेस की प्रेमावती विजई रहीं।


इसके अलावा देवा से साहिबे आलम, रामनगर से बद्री विशाल त्रिपाठी, बंकी से अंशू सिंह, फतेहपुर से रेशमा मशकूर, जैदपुर से चांद बीबी व दरियाबाद से नूर आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दलीय प्रत्याशियों को हराकर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed