फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bjp join

राजन व रामनाथ सपा छोड़ भाजपा में शामिल

Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bjp join
बाराबंकी। सपा की युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कुलदीप शुक्ला राजन और सपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामनाथ मौर्या ने सपा का दामन छोड़ दिया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इसे घर वापसी बताया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। इसे लेकर लखपेड़ाबाग के एक लॉन में प्रेस-कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता के दौरान कुलदीप ने कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तुलना लखीमपुर कांड से करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव से उनका मोहभंग हो गया है। राजन ने कहा कि भाजपा मेरी मां है और मां के पास बिना शर्त वापस आया हूं। उन्होंने कहा कि यदि कश्मीर के हालातों की तुलना लखीमपुर कांड से की है तो सपा लखीमपुर में सीटें क्यों नहीं जीत पाई।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनाथ ने कहा कि सपा में जाना भूल थी। मैं रास्ता भटक गया था। उन्होंने कहा कि शुरू में 25 साल भाजपा व फिर करीब 15 साल तक सपा में रहने के दौरान उन्हें सच का पता लग गया है। सुबह का भूला शाम को घर वापस आ गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके रामनाथ ने कहा कि वे किसी पद के लालच में भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। उनसे तमाम लोग जुड़े हैं और उन्हीं की वजह से भाजपा में वापस हुए हैं। दोनों नेताओं ने 55 लोगों की लिस्ट भी दिखाई और दावा किया कि ये लोग भी सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed