फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP government cares about the society along with the country: Satish.

देश के साथ समाज की चिंता करती है भाजपा सरकार : सतीश

Thu, 28 Dec 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP government cares about the society along with the country: Satish.
बाराबंकी। रामसनेहीघाट ग्राम हथौंदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों का पंजीकरण योजनाओं में करवा कर उन्हें लाभान्वित भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, महिला कल्याण, श्रम, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण विभाग व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार समाज के हर वर्ग का हित सोचने वाली पार्टी है। इस दौरान बेसिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम में नौनिहालों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई।
विज्ञापन


देवा की ग्रामसभा केसरुआ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में यात्रा की नोडल अधिकारी व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव डाॅ. वसुंधरा उपमन्यु ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। कोटवाधाम में रामनगर विधानसभा के मदारपुर व मीरापुर ग्राम में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। सिरौलीगौसपुर में मुश्कीपुर तथा बघौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed