फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP gave a gift to inflation on the festival: Akhilesh

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, होली के रंग को बदरंग कर रही प्रशासनिक मशीनरी

Tue, 07 Mar 2023 10:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Tue, 07 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का संदेश है।

विज्ञापन
BJP gave a gift to inflation on the festival: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि होली का त्योहार हर्ष उल्लास और रंगों का पर्व माना जाता है। लेकिन भाजपा सरकार को यह गंवारा नहीं कि सामान्य व्यक्ति भी यह पर्व हंसी खुशी मना सके। प्रशासकीय मशीनरी होली के रंग को बदरंग करने पर तुली है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा है कि वाराणसी से वृंदावन तक लाठी से पुलिसिया होली खेलने का नया दौर आया है। हजारों संविदा कर्मियों को कई-कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी होली-दीवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक गैस सिलेंडर बांटे नहीं गए हैं। स्वास्थ्य महकमे में कार्यरत संविदा कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाले रसोइयों को गत 3 माह से वेतन नहीं मिला। कन्नौज में पावर सबस्टेशनों में कार्यरत बिजली कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स से भर्ती 350 कर्मचारियों को 6 माह से वेतन के लिए भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने त्योहार पर दिया महंगाई को तोहफा
अमेठी जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार को हैदरगढ़ क्षेत्र में बारा टोलगेट पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनावों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीब, किसान, नौजवान और प्रदेश की जनता को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने त्योहार के मौके पर गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए। इतना ही नहीं बसों का किराया और दूध के दाम भी आम आदमी को हैरान कर रहे हैं। बिजली की दर बढ़ने जा रही है। आटा, दाल, तेल सभी चीजों के दाम बढ़ गए। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। इस मौके पर अयूब कुरैशी, विधानसभा हैदरगढ़ के अध्यक्ष परशुराम यादव, डीडीसी सोनी यादव, रामबख्श पुचकारी ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद हैदरगढ़ कस्बे में सार्वजनिक इंटर कालेज के पास पप्पू सिद्दीकी, पूर्व विधायक राममगन रावत, शब्बीर पहाड़ी, पंकज यादव ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि पूर्व भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने अपनी गाड़ी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने का प्रयास किया, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।


अखिलेश ने दी होली की बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का संदेश है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अलग-थलग करने के साथ अब सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed