{"_id":"61f445b066ef25751d42eed9","slug":"bjp-barabanki-news-lko6154052159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने तीन विधायकों पर जताया भरोसा, एक का काटा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने तीन विधायकों पर जताया भरोसा, एक का काटा टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा ने जिले की सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। दोपहर बाद जारी हुई सूची में पार्टी ने अपने वर्तमान तीन विधायकों को टिकट दिया है, जबकि हैदरगढ़ विधायक का टिकट काट दिया है। इस तरह बाराबंकी और हैदरगढ़ में पहली बार नए चेहरों को मौका दिया है।
वहीं जैदपुर में उप चुनाव में रनर रहे प्रत्याशी पर फिर दांव लगा दिया है। कई महीनों से टिकट को लेकर मची मारामारी पर शुक्रवार को भले ही पूर्ण विराम लग गया हो पर इस दौड़ में शामिल सैकड़ों उम्मीदवारों की उम्मीद टूटने से वह और उनके समर्थक मायूस हैं। उधर जिन्हें टिकट मिला है वह जनसंपर्क में जुट गए हैं।
सत्तारूढ़ दल भाजपा ने जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों कुर्सी से साकेंद्र प्रताप वर्मा, रामनगर से शरद कुमार अवस्थी और दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा पर फिर से दांव लगाते हुए चुनाव मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बाराबंकी सदर कही जाने वाले सीट से अरविंद कुमार मौर्य और हैदरगढ़ से दिनेश कुमार रावत इन नए चेहरों को टिकट देकर सभी को चौंका दिया है। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार अंबरीश रावत को पार्टी ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं और घोषित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव मैदान में उतर पड़े हैं।
कई दावेदारों के अरमानों पर फिरा पानी
काफी समय से अपने-अपने क्षेत्र में पसीना बहा रहे कई दावेदारों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। जबकि पार्टी द्वारा अधिकृृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किए जाने से पहले इन दावेदारों ने होर्डिंग बैनर पर लाखों रुपये पानी तक बहा दिया। यहां तक मतदाताओं से संपर्क करने में दिन-रात एक कर दिया। लेकिन जब पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की तो इनकी विधायक बनने की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया।
बैजनाथ का कटा टिकट
हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत का टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह सिद्धौर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत के पति दिनेश रावत को हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया है। बैजनाथ का टिकट कटने की चर्चाएं पहले से ही जोरों पर थी। जबकि जैदपुर से भी किसी नए चेहरे को टिकट देने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन पार्टी ने यहां पर उप चुनाव में हारे प्रत्याशी पर ही दांव लगाया है।