{"_id":"682b870d1ea91588f60f4edf","slug":"bike-riders-lose-their-lives-due-to-not-wearing-helmets-barabanki-news-c-315-1-brp1005-139731-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हेलमेट न पहनने से जान गंवा रहे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हेलमेट न पहनने से जान गंवा रहे बाइक सवार
Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। तमाम जागरूकता के बाद भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। इसके चलते हेलमेट न लगाने के कारण सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इससे बचाव के लिए चलाया गया नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान भी कागजी बना है। डीएम के आदेश के बाद भी पंप संचालक व कर्मचारी बिना रोक टोक हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों को पट्रोल की बिक्री कर रहे है।
बीते 18 दिनों मेंं सड़क हादसों में चार बाइक सवारों की मौत हो चुकी गई। यह सभी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद इनकी जान बच जाती। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी के स्तर से नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का अनुपालन भी जिले में किसी भी पंप पर नहीं दिख रहा है। जिले में करीब 210 पेट्रोल पंप हैं। जिन पर रोजाना एक लाख से अधिक दो पहिया वाहन चालक पेट्रोल भरवाते हैं। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न मिलने का नोटिस तो चस्पा दिख जाता है लेकिन इसका अनुपालन होता नहीं दिखता है।
देवा रोड स्थित बस स्टेशन के पास सोमवार को कई बाइक सवार बिना हेलमेट पहने अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते दिखे।। कमोबेश ऐसा ही नजारा नाका चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी रहा। एआरटीओ अंकिता शुक्ला का कहना है कि अभियान को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। डीएसओ के माध्यम से पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्राेल न दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का पालन न करने वाले पंप संचालकों की सूची तैयार कर कार्रवाई की संस्तुति के साथ जल्दी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।