{"_id":"675f298d812b8c1c83033574","slug":"bike-collided-with-a-pole-young-man-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-129862-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खंभे से जा टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खंभे से जा टकराई बाइक, युवक की मौत
Mon, 16 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद में बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी रामनरेश का पुत्र उदयराज (35) शनिवार की शाम रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर गांव आया था। देर रात बाइक से वापस लौट रहा था। कोतवाली दरियाबाद के सैदखानपुर चौराहे से 500 मीटर आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर हादसे में घायल उदयराज को एंबुलेस सीएचसी मथुरानगर लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े।
स्टंट के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली
कोतवाली टिकैतनगर के सराय रज्जन गांव निवासी गुड्डू यादव रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लादकर रौजागांव चीनी मिल जा रहे थे। दरियाबाद कोतवाली के मथुरानगर सीएचसी के पास सामने से स्टंट करते हुए आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई और गन्ना बिखर गया। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ।