फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bhandaras started everywhere, Bajrangbali's cheers echoed

Barabanki News: जगह-जगह लगे भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bhandaras started everywhere, Bajrangbali's cheers echoed
बाराबंकी। जेठ के तीसरे बड़े मंगल पर सड़कों से लेकर मंदिरों तक पूरे दिन बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह ही कपाट खुल गए, मंगला आरती के साथ भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। कहीं कढ़ी-चावल तो कहीं सब्जी, पूड़ी, छोला-चावल तो कहीं बूंदी व शरबत का वितरण किया गया।
विज्ञापन



शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। भक्ति की ऐसी धूम रही कि क्या कर्मचारी, क्या अधिकारी सभी एक पंक्ति में नजर आए। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने भंडारे का आयोजन किया। यहां पर डीएम अविनाश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ किया। बंकी ब्लॉक कार्यालय, वन विभाग, पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



एलआईसी गेट पर कर्मचारियों की ओर से सब्जी, पूड़ी, छोला चावल व बूंदी का वितरण किया गया। इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। पंचमदास कुटी के समीप उमा प्रसाद यादव की ओर से सब्जी-पूड़ी बांटी गई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास कपिल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के समीप रिंकू की ओर से कढ़ी-चावल, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास आनंद कुमार, जिला पंचायत गेट पर अवस्थी परिवार और सुनील चौरसिया, पटेल तिराहा पर रवि प्रताप, महेंद्र, मंयक, तुषार ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर में तहसील के पास, मसौली क्षेत्र में भगवंतदास कुटी, बल्लीदास कुटी, श्री दुखहरण हरदेव लाल मंदिर, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, शहावपुर, बिंदौरा स्थित हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। बड़ागांव में कायस्थ समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर मजरे रोटी गांव में सुशील कुमार की ओर से आयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने किया।




निंदूरा क्षेत्र में शरबत, बूंदी और ठंडा पानी वितरित किया गया। कृष्णानगर चौराहा, टिकैतगंज, कुर्सी, बड्डूपुर, बाबागंज, रमसहाय, सीवा रीवा चौराहे पर पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। हैदरगढ़, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में भंडारे का आयोजन हुआ। जैदपुर क्षेत्र में हरख, ब्लॉक परिसर में छोला-चावल, सब्जी, बूंदी बांटी गई। दरियाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहा, मुरारपुर गांव के कोटेदार मणिकांत द्विवेदी, डाकघर के पास शिवकुमार राठौर, अलियाबाद के पास राघवेंद्र मिश्रा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed