{"_id":"68360ada359ca223a3052119","slug":"bhandaars-at-every-step-chants-of-bajrangbali-reverberated-barabanki-news-c-315-1-brp1005-140296-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कदम-कदम पर भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कदम-कदम पर भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे
Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा अर्चना के लिए जुटी रही। धनोखर मंदिर के पुजारी मुरारी लाल बाजपेई के सानिध्य में बाबा का चोला बदलने के साथ विशेष आरती हुई।
कैलाश आश्रम, ब्रह्मचारी मंदिर, विजई हऩ़ुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड का पाठ कर अपने राम भक्त हनुमान से सुख समृद्धि का आशीष मांगा। इस दौरान जगह-जगह दोपहर से लेकर देर शाम तक भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण भी चलता रहा। इस दौरान छोला चावल, सब्जी पूड़ी, कढ़ी चावल, बूंदी के साथ शरबत का वितरण हुआ।
तेज धूप व तपिश के बाद भी सफेदाबाद में कई जगह लगे भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखाई दी। यहां डॉ. आमोद सचान, अजय कुमार व हिमसिटी के निवासियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। डीएम आवास से लेकर पटेल तिराहा, नाका चौराहा से पल्हरी तक कतार से लगे भंडारों में दोपहर से लेकर देर रात तक प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। देवा रोड व हैदरगढ़ रोड पर भी जगह-जगह लगे भंडारे में उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रसाद खाने और खिलाने वालों का जोश देखने लायक था। इस दौरान गूंजते बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय पर डीएफओ आकाशदीप बधावन द्वारा, देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर एआरएम जमीला खातून द्वारा, श्रीराम कॉलोनी गेट पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा, हैदरगढ़ रोड पर अमन, राजित कुमार पांडेय, पंचमदास कुटी, पुलिस लाइन चौराहे पर राम करन गुप्ता व नाका चौराहे पर अमित की अगुवाई में लगे भंडारे में भी दिन भर प्रसाद का वितरण हुआ। इसके साथ ही जिला महिला अस्पताल के समीप तीन स्थानों पर, स्टेडियम के सामने, जिला पंचायत गेट के पास व मुख्य बाजार धनोखर के आसपास भी भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।