{"_id":"6839fe1b70beaeeca8038a54","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-seven-centers-amid-tight-security-barabanki-news-c-315-1-slko1014-140534-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कड़ी सुरक्षा के बीच सात केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कड़ी सुरक्षा के बीच सात केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Sat, 31 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 31 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर रविवार एक जून को होगी। इसमें 3120 परीक्षार्थी हिस्सेदारी करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैठक कर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को परीक्षा पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया। चेताया कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक जून रविवार को जिले के सात केंद्रों पर दो पाली में होगी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद, जमील उर रहमान क़िदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराए जाएंगे।
बताया कि दो परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस तेजस के, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के नामित नोडल अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।