फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Beautification work at Chhaya Square begins.

Barabanki News: छाया चौराहे के सुंदरीकरण का काम शुरू

Fri, 24 Jul 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Beautification work at Chhaya Square begins.
शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की पहल बृहस्पतिवार से शुरू हो गई
बाराबंकी। शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की पहल बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। सबसे पहले छाया चौराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां चौराहे पर मिनी घंटाघर बनाकर उसमें महापुरुषों की मूर्तियां रखी जाएंगी। छाया चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबू जगजीवन राम, डॉ. भीम राव आंबेडकर व समाजवादी पुरोधा रहे राम सेवक यादव की छोटी प्रतिमाएं रखी थीं।
विज्ञापन

इन सभी प्रतिमाओं को हटाकर नगर पालिका में रखा गया है। ईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि करीब 22 लाख रुपये से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। चौराहे से बिजली के खंभों को भी हटाया जाएगा। हालांकि करीब 11 लाख रुपये भुगतान किए जाने के बावजूद बृहस्पतिवार तक खंभे हटाए नहीं जा सके।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि चौराहे मिनी घंटाघर काफी आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा। उसके साथ ही महापुरुषों की मूर्तियां भी दोबारा स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा स्टेशन रोड पर सेंट एंथोनी कॉलेज चौराहा, लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर लखपेड़ाबाग चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग पर बड़ेल चौराहा और असेनी मोड़ चौराहा भी विकसित करने की कार्य योजना तैयार कराई जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की पहल बृहस्पतिवार से शुरू हो गई

शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की पहल बृहस्पतिवार से शुरू हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed