{"_id":"15bab49f3e8cd87dcb3d02ee30d483bb","slug":"bdo-flaws-rebuke-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों पर बीडीओ को फटकार, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों पर बीडीओ को फटकार, जांच के आदेश
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र ने बृहस्पतिवार की शाम ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायती रजिस्टर की जांच की तो सभी शिकायतें निस्तारित पाई गई। जिस पर कमिश्नर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। कमिश्नर ने खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गौरा सैलक गांव पहुंचे। कमिश्नर ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का आदेश दिया।
कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे फतेहपुर ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल की। शिकायती रजिस्टर की जांच में पाया कि जितनी भी शिकायतें दर्ज थी सभी निस्तारित कर दी गई थी। जिस पर उन्होंने संदेह जताते हुए खंड विकास अधिकारी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वह जिलाधिकारी अजय यादव के साथ लोहिया गांव गौरा सैलक रात्रि प्रवास को पहुंचे। कमिश्नर ने यहां पर चौपाल लगाकर 36 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का एक-एक करके सत्यापन किया। इस दौरान पाया कि 69 पात्रों को लोहिया आवास का लाभ दिया गया है। 4 सोलर लाइटें लगाई गई हैं और आजीविका मिशन योजना के तहत 8 लोग लाभांवित हो रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने लिखित शिकायतें की तो कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर उनका निस्तारण करने का आदेश दिया।