फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki's population growth rate is higher than that of the country and state

Barabanki News: बाराबंकी की जनसंख्या वृद्धि दर देश-प्रदेश से भी ज्यादा

Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Barabanki's population growth rate is higher than that of the country and state
बाराबंकी। प्रदेश की प्रजनन की औसत दर 2.4 व देश की 1.9 प्रतिशत है, लेकिन बाराबंकी जिले की प्रजनन दर्ज इन दोनों से अधिक 2.7 प्रतिशत है। ये आंकड़े चिंता की घंटी बजा रहे हैं। अब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तेजी से काम करने की जरूरत है। सभी के प्रयास से ही इस पर अंकुश लगेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रेस-कांफ्रेस कर जिले के हालात पर खुलकर बात की। वहीं, कलेक्ट्रेट में डीएम शशांक त्रिपाठी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर बैठक भी की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवेधश कुमार यादव ने बताया कि प्रेसवार्ता में बताया कि बाराबंकी की प्रजनन दर पूरे देश व प्रदेश की औसत प्रजनन दर से अधिक पहुंच चुकी है, जो साफ तौर पर संकेत देती है कि यहां जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। अब इसके नियंत्रण को लेकर और भी तेजी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों की कमी तो होगी ही साथ ही यह प्रदेश के आंकड़ों को प्रभावित करेगी। इसके लिए हमें जागरूक होना होगा और परिवार नियोजन को लेकर अपनाए जा रहे साधनों का प्रयोग करना होगा। इससे पहले कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी और सीडीओ अन्ना सुदन की अध्यक्षता में वर्किंग ग्रुप की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो हैदरगढ़, निंदूरा और देवा के 150 गांवों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगी। सीडीओ ने इतनी भी क्या जल्दी है कैंपेन लॉन्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed