{"_id":"687160f07d8aea76c70726a7","slug":"barabanki-villagers-created-a-ruckus-when-power-supply-was-disrupted-occupied-the-substation-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्र पर कब्जा, लाइनमैन को पीटा; दूसरे को टॉयलेट में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्र पर कब्जा, लाइनमैन को पीटा; दूसरे को टॉयलेट में किया बंद
Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:37 AM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार गांव शिवनाम की बिजली दो दिन से बाधित थी। शिकायत के बाद भी सुधार नही होने पर शुक्रवार देर शाम आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलवल विद्युत उपकेंद्र के पैकौली फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित शिवनाम गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे उपकेंद्र घेर लिया। लोग अंदर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद लाइनमैन कृष्ण कुमार की पिटाई करते हुए एक कर्मचारी अमरेश कुमार को टॉयलेट में बंद कर दिया। खबर पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात करीब 11:45 बजे जेई ने 10 नामजद 15 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, तोडफ़ोड़, रजिस्टर फाड़ने की शिकायत की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव शिवनाम की बिजली दो दिन से बाधित थी। शिकायत के बाद भी सुधार नही होने पर शुक्रवार देर शाम आक्रोश फैल गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन