{"_id":"69ee133f210f1d00000d60c9","slug":"barabanki-two-people-killed-in-high-speed-bike-collision-one-of-the-deceased-is-a-youth-from-raebareli-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत, मृतकों में एक रायबरेली का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत, मृतकों में एक रायबरेली का युवक
Sun, 26 Apr 2026 06:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:59 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार बेलवा गांव के रामबहादुर के पुत्र धर्मराज बाइक से रायबरेली के दरियावगंज अहिमापुर में बहन के यहां विवाह समारोह में गए थे। देर रात वापस लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक धर्मराज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली-हैदरगढ़ मार्ग पर केलहनुआ गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रायबरेली के शिवगढ़ के ककरहिया गांव निवासी सुनील (26) व हैदरगढ़ के बेलवा निवासी धर्मराज (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बेलवा गांव के रामबहादुर के पुत्र धर्मराज बाइक से रायबरेली के दरियावगंज अहिमापुर में बहन के यहां विवाह समारोह में गए थे। देर रात वह हैदरगढ़ की ओर वापस लौट रहे थे। केलहनुआ गांव के पास सामने से आ रहे शिवगढ़ के ककरहिया गांव निवासी अशोक के पुत्र सुनील (26) की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया। धर्मराज को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल तथा सुनील को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रात में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन