{"_id":"6568877807c345ecc3086815","slug":"barabanki-trains-came-while-fixing-signals-electrician-died-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : सिग्नल ठीक करते वक्त आई ट्रेनें, इलेक्ट्रीशियन की मौत, अचानक दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : सिग्नल ठीक करते वक्त आई ट्रेनें, इलेक्ट्रीशियन की मौत, अचानक दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने से हुआ हादसा
Thu, 30 Nov 2023 06:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:30 PM IST
सार
रेलवे लाइन के सिग्नल में आई खराबी दूर करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच रही है वहीं रेलवे ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रेलवे लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे लाइन के सिग्नल में आई खराबी दूर करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच रही है वहीं रेलवे ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुरवा गांव निवासी अरविंद कुमार (26) जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रीशियन पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार की सुबह स्टेशन के पास लगे सिग्नल में खराबी आ गई। इससे संचालन प्रभावित होने लगा तो अधिकारियों ने मैकेनिकल विभाग को सूचना दी। इस पर इलेक्ट्रीशियन अरविंद कुमार, गोंडा के करनैलगंज निवासी देवीप्रसाद व एक अन्य को खराबी दूर करने के लिए भेजा गया। सिग्नल ठीक करने के दौरान अचानक अप डाउन दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आ गई। इस दाैरान तीनों लोग ट्रेन संख्या 12512 की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया। जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां अरविंद की मौत हो गई। एसएचओ जहांगीराबाद अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तीसरे घायल का नाम पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन