Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki slips one spot in CM dashboard ranking

Barabanki News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बाराबंकी एक पायदान फिसला

Fri, 13 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Barabanki slips one spot in CM dashboard ranking
बाराबंकी। सीएम डैशबोर्ड की ताजा रैंकिंग में बाराबंकी 21वें स्थान पर है। पिछली रैंकिंग में जिला 20वें पायदान पर था। यानी तमाम प्रयासों के बावजूद रैंकिंग में सुधार के बजाय एक स्थान की गिरावट दर्ज की गई है। विभागों का कमजोर प्रदर्शन विकास योजनाओं की प्रगति पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल 37 विभागों की 85 योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा हर महीने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। इसी आधार पर शासन जिलों की रैंकिंग जारी करता है। बाराबंकी का प्रदर्शन कई महत्वपूर्ण योजनाओं में कमजोर रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य, पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, विश्वकर्मा योजना, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) टूलकिट वितरण, सेतुओं के निर्माण, फैमिली आईडी और जननी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में जिला अपेक्षित प्रगति हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विभागों का प्रदर्शन बेहतर, ऊर्जा विभाग को पूरे अंक
कमजोर प्रदर्शन के बीच जिले के कई विभागों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग को 10 में से 10 अंक मिले हैं। इसके अलावा उद्यान, बिजली, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा, दुग्ध विकास, पंचायती राज, पर्यटन, पशुधन, पशु टीकाकरण, शादी अनुदान, महिला कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा वृद्धावस्था पेंशन सहित कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन से जिले की स्थिति संभली है।
--
मंडल में अंबेडकरनगर अव्वल
अयोध्या मंडल के पांच जिलों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में अंबेडकरनगर ने बाजी मारी है। वह प्रदेश में आठवें स्थान पर है। बाराबंकी 21वें, सुल्तानपुर 23, अयोध्या 26 और अमेठी 43वें स्थान पर है।


--------------
वर्जन

जिले की रैंकिंग में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। विभागों की प्रगति बढ़ाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। समय-समय पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों की समीक्षा की जाती है और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं।

पंकज वर्मा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article