फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Scrap burnt expired medicines, many children unconscious

Barabanki News: दवाएं जलाने से निकली गैस से 11 बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 Feb 2023 10:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा तिवारी के मुताबिक स्कूल के पिछले हिस्से में कबाड़ का काम होता है एवं भारी मात्रा में पूरा भी जलाया जाता है। मौके पर जांच करने गई पुलिस जेई एक व्यक्ति को एक्सपायर दवाएं जलाते हुए दबोचा है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Barabanki News: Scrap burnt expired medicines, many children unconscious
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी शहर के मोहल्ला कम्हरिया बाग स्थित किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां गैस की तेज दुर्गंध आना शुरू हो गई। दुर्गंध के कारण पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने परिवार के लोगों को सूचना देकर सभी बच्चों को घर भिजवाया। इस दौरान ग्यारह बच्चों की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्कूल के निकट से एक व्यक्ति को एक्सपायर हो चुकी दवाएं जलाते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन


किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में सुबह करीब 9:45 बजे पीछे की ओर से अचानक तेज दुर्गंध आना शुरू हुई कुछ ही देर में इसकी तीव्रता बढ़ती गई और बच्चों को खांसी आना शुरू हो गई पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बच्चों की हालत बिगड़ता देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी गई और सभी बच्चों को घर भिजवाना शुरू किया गया। यहां अध्ययनरत असरान अली निवासी प्रेमी नगर, नाजिया अंसारी निवासी पीरबटावन, अंशिका निवासी असरौरा, अफजा सिद्दीकी निवासी नई बस्ती, खुशी गुप्ता निवासी महर्षि नगर लखपेड़ाबाग, अफजाल सिद्दीकी, लईक खां, अंशिका निवासी पीरबटावन, आमिल, मानवी समेत ग्यारह को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा तिवारी के मुताबिक स्कूल के पिछले हिस्से में कबाड़ का काम होता है एवं भारी मात्रा में पूरा भी जलाया जाता है। मौके पर जांच करने गई पुलिस जेई एक व्यक्ति को एक्सपायर दवाएं जलाते हुए दबोचा है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed